Breaking News:
राजधानी
अभियान चलाकर भोपाल की अवैध कॉलोनियों पर होगी कार्रवाई, राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
राजधानी
भोपाल। भोपाल जिला प्रशासन जल्द ही राजधानी की अवैध कॉलोनियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। जिलाधीश कार्यालय में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में इस तरह के संकेत दिए हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि भूमि आवंटन एवं धारणाधिकार से संबंधित सभी लंबित प्रकरण का आगामी एक माह के भीतर निराकरण तय करें। राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। कलेक्टर ने अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि वैध एवं अवैध कॉलोनियों से संबंधित प्राप्त शिकायतों का सूक्ष्म परीक्षण कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन तैयार किया जाए। उन्होंने कॉलोनी सेल को नगर निगम एवं संबंधित एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
तीन महीने में निराकृत करें लंबित प्रकरण
कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आरसीएमएस और लोकसेवा प्रबंधन पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि तीन माह से अधिक पुराने सीमांकन प्रकरणों का आगामी एक माह में अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने भू-राजस्व, खनिज राजस्व एवं अन्य शासकीय देयताओं की शत-प्रतिशत वसूली करने को कहा। उन्होंने भूमि विवादों में कमी लाने के लिए नक्शा शुद्धिकरण, खसरा-खतौनी में त्रुटि सुधार तथा अभिलेखों के अद्यतन कार्य को प्राथमिकता देने की भी बात कही।
समय-सीमा में करें शिकायत का निराकरण
कलेक्टर मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन, आईजीआरएस पोर्टल, जनसुनवाई, कलेक्टर लॉगिन एवं सीएस मॉनिटरिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए असंतोषजनक प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी एडीएम एवं एसडीएम को रोस्टर बनाकर तहसीलदार न्यायालयों का नियमित निरीक्षण करने और पारित आदेशों के क्रियान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही एक माह के भीतर सभी लंबित आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
अनुविभाग स्तर पर करें बैठक
कलेक्टर श्री मिश्रा ने आगामी मानसून को देखते हुए अतिक्रमण, फायर सेफ्टी, पटाखा दुकानों एवं गोदामों के नियमित निरीक्षण, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों की अनुभाग स्तर पर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम, एसडीएम,तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसएलआर एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26