राजनीति
सोयाबीन बीज उपलब्ध कराने दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
राजनीति
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में किसानों के लिए गुणवत्तायुक्त प्रमाणित सोयाबीन बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, दूसरे राज्यों में बीज के निर्यात/परिवहन पर रोक लगाने तथा बीज प्रमाणीकरण संस्था में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है।
दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में कृषि सलाहकार परिषद, मध्यप्रदेश के पूर्व सदस्य केदार सिरोही द्वारा भेजे गए ईमेल का उल्लेख करते हुए कहा है कि किसानों को समय पर उचित मूल्य पर प्रमाणित बीज उपलब्ध न होने से कृषि उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि किसानों के हितों से जुड़े इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26