राजनीति

Image Alt Text

पार्टी कार्यालय में हुई भाजपा नगर की कामकाजी बैठक

राजनीति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल नगर की कामकाजी बैठक रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय स्थित मीडिया सेंटर में हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, शक्ति केंद्र एवं बूथ समितियों की बैठकों तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने को लेकर चर्चा हुई। 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी जसवंत सिंह हाडा ने कहा संगठन की मजबूती का आधार कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर की सशक्त संरचना है। हमें प्रत्येक कार्यकर्ता तक संवाद और संगठन को पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यक्रम समाज एवं राष्ट्रहित को समर्पित होता है। आगामी अभियानों में सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में अध्यक्ष रविन्द्र यति, महामंत्री चेतन भार्गव, मुकेश राय, प्रदीप शेखावत सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।