Breaking News:
मध्यप्रदेश
एक से 12 जून तक होगा अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा, 2 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा
मध्यप्रदेश
भोपाल। सेना में भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के तिथियां घोषित हो गई हैं। विभिन्त्र श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) एक जून से 12 जून तक भोपाल के 2 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
ऑनलाइन परीक्षा हर दिन 4 पारियों में आयोजित की जाएगी। इस बार से अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर लिया जाएगा। अभ्यर्थियों के डाउनलोड के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से भारीतय सेना की वेबसाइट (222.द्भशद्बठ्ठद्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठड्डह्म्द्व4.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ) पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल में आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड प्रेस्टीज श्री जयराम एजुकेशन सोसिटी, कोकता बाईपास, रायसेन रोड, भोपाल, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड आरजीपि?म, सांखेड़ी, दानिश कुंज, कोलार रोड, भोपाल,ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) केंद्रों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिये गए सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ रखना होगा। अभ्यर्थियों किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय से टेलीफोन नंबर 0755-2540954 और 9039018588 पर संपर्क कर सकते है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26