Breaking News:
राजनीति
बहुसंख्यक सांप्रदायिकता आज बड़ी चुनौती, राज्यसभा की सदस्या जाने से पहले दिग्विजय सिंह का फिर दिया आपत्तिजनक बयान
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय ङ्क्षसंह ने फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिग्विजय ने नेहरू की विचारधारा और उनकी किताब च्डिस्कवरी ऑफ इंडियाज् का उल्लेख करते हुए कहा, कि अल्पसंख्यक सांप्रदायिकता से कहीं ज्यादा खतरनाक बहुसंख्यक सांप्रदायिकता होती है, और आज यही हमारे देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
दिग्विजय सिंह ने मौजूदा शासन व्यवस्था की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से करते हुए कहा कि आज देश में वही हालात हैं, जो आजादी से पहले अंग्रेजों के समय थे। नेहरू के जीह्यवन पर बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने उन दावों को गलत बताया, जिनमें कहा गया कि पंडित नेहरू के कपड़े धुलने पेरिस जाते थे। उन्होंने अपने भाषण में पं. नेहरू से जुड़ी चर्चाओं का भी खंडन किया एवं उनकी प्रशंसा की।
कांग्रेस की नजरों में हमेशा खटकता रहा हिन्दू: शर्मा
दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर दिग्विजय सिंह तक कांग्रेस नेताओं की नजरों में हमेशा हिंदू खटकता रहा है। कांग्रेस हिंदुओं को दुश्मन की तरह प्रस्तुत करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अलगाववाद और कट्टरता को बढ़ावा दे रही है। आज भी कांग्रेस आतंकवादियों और कट्टरपंथियों को संरक्षण देने का काम करती है, यही कारण है कि पार्टी की यह दुर्दशा हुई है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26