Breaking News:
राजनीति
चुनाव की आहट से पहले तैयारियों में जुटी कांग्रेस, मप्र में जून-2027 में होंगे नगरीय निकाय चुनाव, पटवारी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ किया मंथन
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव जून-2027 में होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग भलें अभी तैयारियां पूरी नहीं कर सका है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नगरीय निकाय चुनावों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि बैठक में चुनावी रणनीति के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई। जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा चुनावों में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक विचार विमर्श किया गया।
नगरीय निकायों तक मुद्दे उठाएगी कांग्रेस
पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं की इस बैठक में प्रदेशभर के नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर सहमति बनी है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद के लिए दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय करने की रणनीति बनी। पार्टी जिला अथवा प्रदेश स्तर पर टिकट दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित कर सकती है। निकायों में मजबूती के माध्यम से पार्टी जिलों और प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने के प्रयास में है।
मप्र में कुल 413 नगरीय निकाय, 7679 वार्ड
अगले वर्ष जून में मध्यप्रदेश के सभी 413 नगरीय निकायों में चुनाव होना है। इनमें 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद शामिल हैं। इन निकायों के सभी 7679 वार्डों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। नगर निगमों में महापौर और पार्षदों का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा अर्थात चुने हुए पार्षदों के माध्यम से नहीं, बल्कि मतदाता सीधे अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26