राजनीति

Image Alt Text

भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्गों का समापन, अब प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण की तैयारी, 62 जिलों में प्रशिक्षित हुए 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता

राजनीति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के सभी 62 संगठनात्मक जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का रविवार, 31 मई को इंदौर नगर एवं ग्रामीण तथा बुरहानपुर के साथ समापन हो गया। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रदेशभर के आपेक्षित कार्यकर्ता पार्टी के विचार एवं नीति-नीतियों से लेकर पार्टी के अभियानों, कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति तक से परिचित हुए। केन्द्र से तिथि तय होते ही प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण भी होगा। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में 1300 से अधिक मंडलों में प्रशिक्षण महाअभियान के बाद प्रदेशभर में भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण अभियान 10 मई के बाद शुरू हुए थे और 31 मई को सभी 62 संगठनात्मक जिलों में पूरे हो गए हैं। विगत 29 एवं 30 मई को उज्जैन नगर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रशिक्षु कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए थे। सबसे अंत में 30 एवं 31 मई को बुरहानुपर, इंदौर नगर एवं ग्रामीण के प्रशिक्षण कार्यक्रम हुए हैं। 

बड़े जिलों में 300 तक अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर सहित अन्य बड़े जिलों के प्रशिक्षण महाअभियानों में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की संख्या 300 के आसपास रही। वहीं कुछ छोटे जिलों में यह संख्या 150 तक भी रही। अनुपातिक रूप में प्रदेशभर के जिला स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल कार्यकर्ताओं की संख्या 10 हजार से अधिक रही।   

जिला स्तरीय प्रशिक्षण में किन-किन को अनुमति 

जिला प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सम्पूर्ण जिला कार्यकारिणी, जिले के मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, जिले के विधायक, सांसद, नगरीय-निकायों के अध्यक्ष अथवा पार्षद सहित अन्य श्रेणी के कार्यकर्ताओं को ही जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुलाया गया। 

प्रशिक्षण महाअभियान में क्या-क्या सीखे कार्यकर्ता 

प्रत्येक जिले में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान के दौरान करीब एक दर्जन संबोधन एवं प्रशिक्षण सत्र रखे गए। इनमें पार्टी एवं संगठन के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ कुछ स्थानों पर मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह के सत्र भी रखे गए। इन सत्रों में मुख्य रूप से पार्टी की विचारधारा ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की सीख दी गई। कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, और चुनावी रणनीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने के तरीके भी सिखाए गए।  

‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं। इनमें प्रदेशभर के अपेक्षित कार्यकर्ता प्रशिक्षित हुए हैं। केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तिथि तय करते ही प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ’

विजय दुबे, प्रदेश प्रभारी 

पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान, मप्र