Breaking News:
राजधानी
प्राकृतिक आपदा से निपटने हुई जिला प्रशासन की बैठक, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम गठित, हेल्पलाइन नम्बर भी हुए जारी
राजधानी
भोपाल। मानसून से पहले बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से निपटने की पूर्व की तैयारियों के संबंध में बैठक में सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन की बैठक हुई।
बैठक में सभी संबंधित विभागों द्वारा बाढ़ आपदा के दौरान किए जाने वाले कार्यों और अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा उत्पन्न न हो, इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर लें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के संभावित बाढ़ प्रभावित या संवेदनशील क्षेत्रों का सीमांकन एवं सुरक्षा के प्रबंध समय रहते पूरे करें। अनुविभागीय तहसीलदार स्तर पर बाढ़ नियंत्रण समितियों का गठन एवं बैठक कर आपात स्थिति में क्षेत्र में प्रस्तावित राहत शिविरों का चिन्हांकन, पेयजल एवं बिजली, दवाईयां इत्यादि का पंजी संधारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस एवं होमगार्ड विभाग द्वारा जिले में उपलब्ध मोटर्स बोर्ड, बाढ़ राहत सामग्रियां एवं पुलिस अमले का प्रशिक्षण, तैराकों की सूची एवं जिला कंट्रोल कमांड सेंटर से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
हेल्पलाइन नंबर किए जारी
जिले में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन कर हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक आपदा की परिस्थितियों में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नगर निगम कार्यालय एवं फायर कंट्रोल रूम, पीएचक्यू चौराहा दूरभाष क्र.-0755-2540220 /2701401 / 2542222 पर संपर्क कर सकते हैं।
अधिकारियों को व्हाट्अप ग्रुप बनाने के निर्देश
कलेक्टर ने सभी मुख्य विभागों के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान समय पर हो सके और संबंधित अधिकारी समय-सीमा में कार्यवाही कर सकें।
मानसून से पहले यह तैयारी करें विभाग
- पीडब्ल्यूडी को क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत एवं छोटे- बड़े पुल-पुलियों की सूची तैयार कर खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
- खनिज विभाग को निर्देशित किया कि खादानों एवं गहरी जल संरचनाओं की फेंसिंग एवं चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश
- नगर निगम एवं नगर पालिका बैरसिया को नालों की साफ-सफाई का अभियान चलाकर मानसून पूर्व प्राकृतिक आपदा की तैयारियां करने एवं बाढ़ की स्थिति के लिए अस्थाई रैन-बसेरे एवं राहत शिविर चिन्हित करने, अति आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था करने, सहयोग के लिए एनजीओ, सामाजिक संस्थाएं, समाज सेवी नागरिक की सूची तैयार रखने के निर्देश दिए। बैठक में सभी अनुविभागों के एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम, एसडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26