Breaking News:
राजनीति
5 जून के बाद ही घोषित होंगे राज्यसभा प्रत्याशी, प्रत्याशियों के नामों पर दोनों दलों में मंथन, कयासों पर टिकी दावेदारी
राजनीति
भोपाल। 21 जून को खाली होने जा रही मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों में केन्द्रीय स्तर पर मंथन जारी है। दोनों ही दलों ने संभावित दावेदारों के नाम अपने-अपने केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशियों की घोषणा 5 जून के बाद ही होगी।
उल्लेखनीय है कि मप्र से राज्यसभा सदस्य भाजपा के जॉर्ज कुरियन, सुमेर सिंह सोलंकी तथा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की 21 जून को रिक्त हो रही राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना विगत एक जून को जारी हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन के लिए जारी समय-सारणी के अनुसार प्रत्याशी 8 जून तक ही नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसलिए कांग्रेस विधायक संख्या के हिसाब से अपनी एक सीट बचाने के लिए मजबूत प्रत्याशी की तलाश है। कयास पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राज्यसभा पहुंचाने के भी चल रहे हैं, हालांकि इसकी संभावना इसलिए कम है, क्योंकि वे अभी विधायक हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस मप्र में अपनी एक विधानसभा सीट खोने की स्थिति में नहीं है।वहीं भाजपा की ओर से दो पूर्व मंत्रियों अरविंद भदौरिया और नरोत्तम मिश्रा, वर्तमान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस से आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित अन्य नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि दतिया विधानसभा सीट रिक्त होने से उप चुनाव में दावेदारी के चलते नरोत्तम मिश्रा और वर्तमान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को राज्यसभा भेजने के दावों को मजबूत नहीं माना जा रहा है। भाजपा केन्द्रीय स्तर से भी प्रत्याशी दे सकती है।
भाजपा को तीन, कांग्रेस को एक प्रत्याशी की तलाश
मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा को दो-तीन प्रत्याशियों की तलाश है। वहीं 64 विधायक संख्या के हिसाब से कांग्रेस एक मात्र प्रत्याशी ही उतार सकेगी। भाजपा की दो राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है। लेकिन तीसरी सीट के लिए प्रत्याशी उतारती है और ‘भारत आदिवासी पार्टी ’ के एक एवं कांग्रेस के 9 विधायकों का समर्थन प्राप्त कर लेती है तो तीसरी सीट भी भाजपा के खाते में जा सकती है। हालांकि तीसरी सीट के लिए भाजपा की दावेदारी की संख्या कम ही है।
11 जून को भी साफ हो सकती है तस्वीर
मप्र में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा अगर दोऔर कांग्रेस एक प्रत्याशी मैदान में उतारती है, तो नाम वापसी की तारीख 11 जून की शाम तक राज्यसभा की स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि दो सीटों का परिणाम इसी दिन शाम तक घोषित हो सकती है। तीसरी सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारा तो 18 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मप्र विधानसभ परिसर में मतदान की स्थिति बनेगी।
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा
राज्यसभा प्रत्याशी के चयन पर केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हो चुकी है। मंथन अभी भी जारी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि दो सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है।
भाजपा अध्यक्ष बोले केन्द्र लेगा अंतिम निर्णय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राज्यसभा प्रत्याशी चयन को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा प्रदेश संगठन की ओर से जो सुझाव दिए जाने थे, वो दिए जा चुके हैं। अब अंतिम निर्णय केन्द्रीय नेतृत्व लेगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26