Breaking News:
राजधानी
पर्यटन विभाग के सहयोग से मेट्रो बढ़ाए यात्री, समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को बताया इंदौर और भोपाल मेट्रो परियोजनाओं के दो तिहाई काम पूरे
राजधानी
भोपाल। सघन आबादी वाले क्षेत्रों और कामकाजी नागरिकों की सुगम आवाजाही के लिए मेट्रो रेल व्यवस्था वरदान है। राजधानी भोपाल और इंदौर नगर में मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग से भी आवश्यक सहयोग लिया जाए। इस तरह के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए।
कार्पोरेशन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों नगरों की मेट्रो रेल परियोजना के सभी चरणों के सभी कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। समग्र प्रगति की दृष्टि से दोनों परियोजनाओं के दो तिहाई कार्य पूर्ण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल संचालन के प्रथम चरण के काम पूरे होने के बाद परियोजना के आगामी चरणों के काम समय-सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक में नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नगरीय विकास, आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मेट्रो परियोजना को विद्यार्थियों की अध्ययन यात्रा से भी जोड़ें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर और भोपाल मेट्रो पॉलिटन क्षेत्र भी बन रहे हैं। इस नाते विद्यार्थियों को इन बड़े नगरों और निकटवर्ती क्षेत्र की अध्ययन यात्रा करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। प्रमुख धार्मिक केंद्रों, पर्यटन स्थलों, पुरातात्विक धरोहर स्थलों और टाइगर रिजर्व एवं अभयारण्य की सैर के लिए विद्यार्थियों सहित अन्य नागरिकों के लिए प्रबंध होने से मेट्रो रेल का उपयोग बढ़ेगा। इन प्रयासों में पर्यटन विभाग सहित मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस दौरान अधिकारियों ने मेट्रो प्रोजक्ट की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री को दी।
जून 28 तक पूरा होगा करोंद से सुभाष नगर का काम
बैठक में प्रथम चरण के पूरा होने एवं द्वितीय चरण में सुभाष नगर से करोंद चौराहा तक चल रहे 9.64 से किलोमीटर सेक्शन में काम को जून 2028 तक पूरा होने की जानकारी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दी। बताया गया कि इस सेक्शन में 6 एलिवेटेड और दो भूमिगत स्टेशन होंगे। इसी तरह तीसरे चरण में भदभदा चौराहा से रत्नागिरी चौराहे तक 14.16 लम्बाई के सेक्शन में कार्य हो रहा है। इस सेक्शन में 13 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। यह काम भी आने वाले दो सालों में पूरा होगा। इसी प्रकार इंदौर मेट्रो परियोजना की भी विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। बैठक में नगरों में भविष्य में क्रियान्वित किए जाने वाले फ्लाय ओवर निर्माण, मेट्रो रेल और सडक़ निर्माण के कार्यों के संबंध में भी चर्चा हुई।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मीनाक्षी नटराजन मप्र से कांग्रेस की प्रत्याशी
04-06-26
राजधानी
कुर्की की कार्रवाई होते ही भोपाल की तीन फार्मों ने चुकाया 91 लाख कर
04-06-26
राजनीति
विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला अखिल भारतीय...
04-06-26
राजधानी
नैक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में गठित होगा सैक, उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक...
04-06-26
राजधानी
हलालपुर के होटलों पर छापा, 12 सिलेण्डर जब्त, अनियमितताएं मिलने पर खाद्य सुरक्षा और अग्रिसुरक्षा...
04-06-26