राजनीति

Image Alt Text

विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रतिनिधि मंडल

राजनीति

भोपाल। डकैत रामबाबू गडरिया के समर्थन में बयान देने वाले उसे अपना भाई बताने वाले पिछोर विधायक प्रीतम लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर े अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भेंट कर, लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने गुर्जर महासभा के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि भाजपा गुर्जर समाज के साथ है और गुर्जर समाज का सम्मान करती है। भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा गत दिवस दिए गए बयान से पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है, वह उनका निजी बयान है। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा गत दिवस दिए गए बयान को संज्ञान में लिया है। पार्टी संगठन जल्दी ही इस संबंध में विधायक लोधी से चर्चा करेगा। भाजपा सदैव गुर्जर समाज के हितों व सम्मान के साथ है। प्रतिनिधिमंडल ने विषय पर त्वरित संज्ञान लेने एवं समाज की भावनाओं को गंभीरता से सुनने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, उमराव सिंह गुर्जर, युवा इकाई के अध्यक्ष सोनू गुर्जर सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।