Breaking News:
राजधानी
कुर्की की कार्रवाई होते ही भोपाल की तीन फार्मों ने चुकाया 91 लाख कर
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिनियम अंतर्गत शासकीय राजस्व के बड़े बकायेदारों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कार्रवाई शुरू की है। विभाग द्वारा बकाया कर राशि की वसूली के लिए विभिन्न वैधानिक उपाय अपनाए जा रहे हैं। विभाग ने अब डिफॉल्टर फर्मों की अचल संपत्तियों को कुर्क करने की कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे सकारात्मक परिणाम मिले हैं। राजधानी भोपाल की जिन तीन फार्मों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई थी, उन्होंने सभी बकाया कर चुका दिए हैं।
विभाग की ओर से राजधानी भोपाल की जिन तीन बड़ी फर्मों के खिलाफ विगत दिनों कुर्की की कार्रवाई की थी, उन पर कुल 91 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। इसमें मेसर्स सिग्मा इंफोटेक ने सबसे अधिक 44 लाख रुपए की राशि विभाग में जमा कराई गई है। वहीं मेसर्स ग्लोबल इंफ्रा प्रोजेक्ट ने 25 लाख रुपए और मेसर्स काकड़ा रोलिंग मिल्स, भोपाल ने 22 लाख रुपए का बकाया टैक्स जमा कर दिया है। वाणिज्यिक कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि शासकीय राजस्व की सुरक्षा और शत-प्रतिशत कर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मीनाक्षी नटराजन मप्र से कांग्रेस की प्रत्याशी
04-06-26
राजधानी
कुर्की की कार्रवाई होते ही भोपाल की तीन फार्मों ने चुकाया 91 लाख कर
04-06-26
राजनीति
विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला अखिल भारतीय...
04-06-26
राजधानी
नैक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में गठित होगा सैक, उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक...
04-06-26
राजधानी
हलालपुर के होटलों पर छापा, 12 सिलेण्डर जब्त, अनियमितताएं मिलने पर खाद्य सुरक्षा और अग्रिसुरक्षा...
04-06-26