राजनीति

Image Alt Text

महेश केवट मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा के तीसरे प्रत्याशी

राजनीति


भोपाल। मध्य प्रदेश की खाली हो रही राज्यसभा की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। दो सीटों पर रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग के नामों की घोषणा के बाद से तीसरी सीट के लिए चला आ रहा असमंजस रविवार देवरात समाप्त हो गया। भाजपा ने तीसरी सीट के लिए मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को प्रत्याशी घोषित कर दिया। वे सोमवार दोपहर  12.30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। उनका मुकाबला अब कांग्रेस की मीनाक्षी  नटराजन से होगा। मीनाक्षी भी सोमवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेगी।