राजधानी

Image Alt Text

भोपाल निगम परिषद की बैठक आज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर होगी चर्चा

राजधानी

भोपाल। भोपाल नगर निगम परिषद की एक दिवसीय बैठक मंगलवार को होगी। बैठक का एजेंडा एक मात्र ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन’है। हालांकि विपक्ष बैठक में सडक़, पानी, नालों की सफाई जैसे मुद्दों पर सत्तापक्ष को घेरने की तैयारी में है। 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग ने सभी निकायों को 5 जून को बैठक करने को कहा था, लेकिन भोपाल नगर निगम 9 जून को इस विशेष बैठक आयोजित कर रहा है। 

बैठक में नहीं रहेंगी नेता प्रतिपक्ष 

पारिवारिक कारणों के चलते शहर से बाहर होने के कारण नगर निगम परिषद की इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी उपस्थित नहीं रहेंगी। उन्होंने नगर निगम अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र भेजकर अपनी जगह वार्ड-16 के पार्षद मोहम्मद सरवर को बैठक के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की अनुमति मांगी है । जकी की अनुपस्थिति में पार्षद मो. सरवर परिषद की बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष की मुख्य भूमिका का निर्वहन करेंगे। बैठक में वे मानसून से जुड़ी समस्याओं पर बात रखेंगे।