Breaking News:
राजनीति
महेश की जीत पर भाजपा में हर्ष, कांग्रेस ने किया नामांकन निरस्त होने का विरोध, सामूहिक उपवास पर बैठे कांग्रेसी, पूर्जा-अर्चना में व्यस्त रहे भाजपा नेता
राजनीति
भोपाल। मप्र से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फार्म निरास्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी महेश केवट के विजयी होने की खुशी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में जहां उत्सव मना और मुख्यमंत्री सहित पार्टी नेताओंने मंदिरों में पूजन-अर्चन भी किए। वहीें कांग्रेस में मायूसी और आक्रोश नजर आया। मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अलग-अलग मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। जबकि कांग्रेस नेताओं ने विरोध स्वरूप राजधानी में रोशनपुरा चौराहा पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक सामूहिक उपवास किया और भाजपा पर सीट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस के कई नेताओं ने किया संबोधित
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को चुनाव अधिकारियों ने हलफनामे में अनियमितताएं पाए जाने के आधार पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया था। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली और भोपाल में चुनाव आयोग के कार्यालयों के बाहर धरना दिया था। इस मामले में भाजपा का आरोप है कि सुश्री नटराजन ने शपथ पत्र में हैदराबाद न्यायालय के एक लंबित मामले की जानकारी छिपाई। जबकि कांग्रेस का कहना है कि नटराजन का नामांकन खारिज होने को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या और सीट चोरी बताया।
दिल्ली में निर्वाचन आयोग पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने का रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला गलत और कानून के अनुसार नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, विवेक तन्खा शामिल रहे। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि चुनाव आयोग ने प्रतिनिधिमंडल को 2 घंटे के भीतर फैसला लेने का आश्वासन दिया है। हालांकि, 5 घंटे बाद भी आयोग ने फैसला नहीं लिया है।
नामांकन प्रकरण पर क्या बोले कांग्रेस नेता
रिटर्निंग अधिकारी ने अपराध किया: चौधरी
मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर ने अपराध किया। उनकी कार्रवाई कानून और नियमों के अनुरूप नहीं थी। कांग्रेस। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है। कांग्रेस उनसे हस्तक्षेप की मांग करेगी।
प्रदेशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन: पटवारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन हुए हैं। अब निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद हम न्यायालय का रुख करेंगे।कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि भाजपा के सभी जिला कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन होंगे और मुख्यमंत्री निवास का भी घेराव किया जाएगा।
भाजपा ने की सीट चोरी : सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा किअब तक वोट चोरी की बात होती थी, लेकिन अब सीट चोरी की जा रही है। हम सभी विधायक दिल्ली जाएंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करेंगे। उनसे इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे, ताकि चुनाव आयोग कानून और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप काम करे।
कल लोकतंत्र की हत्या हुई: दिग्विजय
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- कल लोकतंत्र की हत्या हुई है। मुझे राजनीति में 50 साल हो गए हैं, लेकिन आज देश एक गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। हमारा समय तो बीत चुका है, लेकिन ‘जेन-जी’ के भविष्य के बारे में सोचें।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26