Breaking News:
राजनीति
प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर में भाजपा नेताओं ने की पूजा अर्चना, मुख्यमंत्री बोले मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक
राजनीति
भोपाल। केन्द्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, विधायकों तथा जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग स्थानों के मंदिरों में पूजन-अर्चन और आरती की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी के गुफा मंदिर में आयोजित हुनमान चालीसा और प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने भोपाल के नीलबड़ चौरहा पर स्थित देवी एवं हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सहभागिता की। इस कार्यक्रम में किसानों के अनाज से प्रधानमंत्री मोदी की आकर्षक रंगोली बनाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबे समय तक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी, जनता के हित में एकजुटता के साथ कार्य करते हैं। वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ भारत को दुनिया में नंबर-एक देश बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान चालीसा का श्रवण कर भगवान का पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
नीलबड़ स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित पूजन एवं सामूहिक हनुमानचालीसा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं और प्रधानमंत्री श्री मोदी की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए अनाज से रंगोली बनाई गई। इस रंगोली में प्रधानमंत्री के 12 सालों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया। कार्यक्रम विधायक रामेश्वर शर्मा की पहल पर आयोजित हुआ।
राजधानी में इन स्थानों पर भी हुए कार्यक्रम
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और मंत्री उदय प्रताप ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया।
- मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल शहर के सबसे प्राचीन मंदिर छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाआरती और हनुमानचालीसा पाठ किया। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नाम से हनुमान जी को गदा अर्पित की
- भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26