मध्यप्रदेश

Image Alt Text

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले विश्व कीर्तिमान की तैयारी में आयुष मंत्रालय, मध्यप्रदेश के 11 हजार छात्र और 13 हजार कर्मचारी होगे शामिल

मध्यप्रदेश

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के आयोजन से पहले भारत सरकार का आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान 14 जून को प्रात: 6.15 से 7.35 तक सामूहिक योग का विश्व कीर्तिमान (गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड) के लिए प्रयास करेगा। 

इस आयोजन में मध्यप्रदेश और राजधानी भोपाल सहित राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-काश्मीर समेत देशभर के आयुष संस्थान व इनके छात्र, इंटर्न, जूनियर डॉक्टर्स, रेजीडेंट डॉक्टर्स व कर्मचारी हिस्सा लेंगे। मध्यप्रदेश के 54 आयुष महाविद्यालयों के 11 हजार से अधिक आयुष छात्र एवं 13 हजार से अधिक कर्मचारी इस आयोजन में शामिल हो सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस बार की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिये योग’ होगी। सभी आयु के वर्गों के लिए शारीरिक , मानसिक , भावात्मक कल्याण बढ़ाने और स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया जाना है। इस संबंध में भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ( एनसीआईएसएम) नईदिल्ली में बोर्ड ऑफ आयुर्वेद के प्रेसीडेंट डॉ अल्लमप्रभु गुड्डा ने सर्कुलर पत्र जारी किया है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश पाण्डेय ने सभी संस्थानों व छात्रों से इस योग कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। पंजीयन के लिए टोल फ्री नं 18003157008 पर भी जारी किया है, जिस पर मिस्डकॉल देकर पंजीयन कराया जा सकता है।