राजनीति

Image Alt Text

प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल, भोपाल में हुआ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, वैश्विक शक्ति का प्रतीक बन रहा नया भारत: डॉ. यादव

राजनीति

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का नया अध्याय लिखा है। नया भारत वैश्विक शक्ति का प्रतीक बन रहा है। प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर राम मंदिर तक भारत का वैश्विक और सांस्कृतिक स्वरूप बदलकर देश का आत्मविश्वास बढ़ाया है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कही। 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और आत्मविश्वास का नया युग स्थापित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिना भेदभाव अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में आप सभी देशवासी गिलहरी की भूमिका निभाएं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण व राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय लिख रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकारें पं. दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही हैं। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी देशवासियों को मिलकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अन्य पदाधिकारी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर चित्रकला प्रतियोगिता में भी सहभागी बने।