राजधानी

Image Alt Text

लोक निर्माण विभाग के 4 प्रभारी मुख्य अभियंता स्थानांतरित

राजधानी

भोपाल। राज्य शासन, लोक निर्माण विभाग ने चार अधीक्षण यंत्रियों (प्रभारी मुख्य अभियंता) को स्थानांतरित किया है। मप्र सडक़ विकास निगम, भोपाल के प्रभारी मुख्य अभियंता गोपाल सिंह की प्रतिनियुक्ति वापस लेते हुए प्रभारी मुख्य अभियंता कार्यालय प्रमुख, लोक निर्माण विभाग, भोपाल के पद पर नियुक्त किया है। प्रभारी मुख्य अभियंता (भवन) लोक निर्माण विभाग, रीवा एस.सी.वर्मा को प्रभारी मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, भोपाल परिक्षेत्र में नियुक्त किया है। भोपाल परिक्षेत्र के प्रभारी मुख्य अभियंता संजय मस्के अब लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र भोपाल के प्रभारी मुख्य अभियंता होंगे। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता आनंद प्रकाश राणे को जबलपुर परिक्षेत्र के प्रभारी मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है।