मध्यप्रदेश
मुरैना में चलती ट्रेन से कूंदे आग की अफवाह से घबराए यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से चार की मौत
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। यहां उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे कुछ यात्री आग लगने की अफवाह फैलने से घबरा कर चलती ट्रेन से पटरियों पर कूंद गए। उसी समय जिस पटरी पर यात्री कूंदे उस पर सामने से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में कुछ यात्री आ गए। इस दुर्घटना में तीन महिलाएं और एक बच्चा समेत 4 यात्रियों की मौत हुई है। यह दुर्घटना हेतमपुर स्टेशन के पास रविवार, 14 जून की शाम करीब 4 बजे हुआ।
घटना में इनकी हुई मौत
आफरीन (35 वर्ष), अशद (4 वर्ष),उ सकुंतला (60 वर्ष)
और वीरमा देवी (58 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मुरैना के जिलाधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है। दो महिलाएं और बच्चा आगरा के निवासी हैं जबकि एक अन्य महिला बीकानेर की है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26