राजधानी

Image Alt Text

राज्य प्रशासनिक सेवा के 154 अधिकारी स्थानांतरित, अंतिम दिन आधी रात के बाद जारी हुईं स्थानांतरण सूचियां

राजधानी

भोपाल। राज्य सरकार द्वारा स्थानांतरण नीति 2026 के अंतर्गत स्थानांतरण के लिए दी गई समय अवधि के अंतिम दिन आधी रात के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा और जेल विभाग की दो बड़ी स्थानांतरण सूचियां जारी कीं। हालांकि मंगलवार को मंत्रि-परिषद ने स्थानांतरण की अवधि 24 घंटे और बढ़ा दी थी।

प्रशासकीय और स्वैच्छिक व्यवस्था के अंतर्गत राज्य शासन ने अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर स्तर के राज्य प्रशासनिक सेवा के कुल 154 अधिकारियों की सूची जारी की। इनमें कुछ पदोन्नत होकर सुयक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर बने अधिकारी भी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को मैदानी पदस्थापना मिली तो कुछ विभागों, निगम मंडलों और मंत्रालय में भी पदस्थ किए गए हैं। 

अपर कलेक्टर स्तर के 55 अधिकारी

अपर कलेक्टर से अपर कलेक्टर अथवा विभागों में समकक्ष श्रेणी में एवं संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर पदोन्नति के बाद स्थानांतरित हुए अधिकारियों की संख्या कुल 55 है। जबकि संयुक्त कलेक्टर और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के पदों पर पदस्थ 99 अधिकारियों को भी स्थानांतरित किया गया है।   

भोपाल में एक एडीएम, 3 एसडीएम 7 तहसीलदार स्थानांतरित

 सरकार की स्थानांतरण नीति के तहत सोमवार देर रात जारी हुई राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में भोपाल जिले में पदस्थ कई अधिकारी हटाए गए हैं। जिले के एक एडीएम, तीन एसडीएम और सात तहसीलदारों को हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा गया है। भोपाल जिले के एडीएम अंकुर मेश्राम को राज्य आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं, बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय को जबलपुर, एमपी नगर एसडीएम एलके खरे को उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग, संयुक्त कलेक्टर इकबाल मोहम्मद को निवाड़ी, संयुक्त कलेक्टर विनीत तिवारी को आयुष्मान भारत में सीईओ और गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता को भोपाल नगर निगम में उपायुक्त बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर राय, इकबाल मोहम्मद और खरे पहले ही पदोन्नत होकर अपर कलेक्टर हो चुके हैं। भोपाल संभाग आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त किरण गुप्ता को भी स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर अब यहां भारती देवी मिश्रा उपायुक्त के रूप में पदस्थ की गई हैं। 

तहसीलदार पारे राज्य गैरेज अधीक्षक

हुजूर तहसील में पदस्थ आलोक पारे को राज्य गैरेज में अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, दतिया से आए एडीएम महेंद्र सिंह कवचे की पदस्थापना की गई है। परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर शिवांगी बघेल को भी भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं नगर निगम भोपाल में गोविंदपुरा एसडीएम गुप्ता को निगम में उपायुक्त बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर अमन मिश्रा को निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। निगम के अपर आयुक्त मुकेश शर्मा को राज्य लोक सेवा अभिकरण में संचालक बनाकर भेजा गया है। 

इन तहसीलदारों के हुए स्थानांतरण 

कोलार तहसीलदार नरेंद्र सिंह परमार, हुजूर तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी, बैरसिया तहसीलदार दिलीप कुमार चौरसिया, हुजूर में अतिरिक्त तहसीलदार आलोक पारे, साइबर तहसील में पदस्थ नेहा दुबे, सुजाता विश्वकर्मा, सोनम मौर्य को नर्मदापुरम और रायसेन भेजा गया है। भोपाल आने वाले तहसीलदारों में प्रीति रानी चौरसिया, कुणाल अवस्थ्या, आदित्य जंघेला, राजेश राम शामिल हैं।

नरगावे केन्द्रीय जेल इंदौर के अधीक्षक 

जेल विभाग में केन्द्रीय और जिला जेलों के जेल अधीक्षक, प्रभारी जेल अधीक्षक और सहायक जेल अधीक्षक प्रशासकीय व्यवस्था से बदले गए हैं। इनमें भोपाल में लम्बे से पदस्थ अधीक्षक दिनेश नरगावे को जेल मुख्यालय से हटाकर केन्द्रीय जेल इंदौर और केन्द्रीय जेल अधीक्षक इंदौर के पद पर पदस्थ श्रीमती अलका सोनकर को जेल मुख्यालय भोपाल लाया गया है। 

केन्द्रीय/जिला जेलों से इनके भी स्थानांतरण 

केन्द्रीय जेल ग्वालियर के प्रभारी अधीक्षक विदित सिरवैया को सर्किल जेल शिवपुरी का प्रभारी अधीक्षक, केन्द्रीय जेल भोपाल के प्रभारी अधीक्षक राकेश भांगरे को प्रभारी अधीक्षक केन्द्रीय जेल ग्वालियर, प्रभारी अधीक्षक सर्किल जेल शिवपुरी रमेश चन्द्र आर्य को प्रभारी अधीक्षक केन्द्रीय जेल सागर और जिला जेल उमरिया के कार्यवाहक अधीक्षक देवेन्द्र कुमार सारस को जिला जेल खण्डवा भेजा गया है। यह सभी स्थानांतरण प्रशासकीय आधार पर हुए हैं। 

इनके स्वैच्छिक श्रेणी में स्थानांतरण

केन्द्रीय जेल सागर के प्रभारी अधीक्षक मानवेन्द्र सिंह परिहार को प्रभारी अधीक्षक, केन्द्रीय जेल भोपाल और जिला जेल खण्डवा की अधीक्षक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी को प्रभारी अधीक्षक केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार केन्द्रीय जेल, जबलपुर के सहायक अधीक्षक हिमांशु तिवारी को उप जेल नौगांव, उप जेल नौगांव के अधीक्षक अरविंद खरे को जिला जेल कटनी और उप जेल मऊगंज के सहायक जेल अधीक्षक राकेश कुमार मिहोरिया को केन्द्रीय जेल, भोपाल पदस्थ किया गया है। यह सभी स्थानांतरण स्वैच्छिक आधार पर हुए हैं।  

इन जिला/उप जेलों में भी हुए स्थानांतरण

यशवंत मांझी, उप अधीक्षक, जिला जेल नीमच से प्रभारी अधीक्षक जिला मंदसौर, दिलीप सिंह, उप जेल अधीक्षक, छतरपुर से जिला जेल हरदा, योगेन्द्र पमार उप जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल रीवा से जिला जेल छतरपुर इसके अलावा जिला एवं उप जेलों में भी प्रशासकीय आधार पर 20 सहायक अधीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।