राजधानी

Image Alt Text

संस्कार भारती का संगोष्ठी निनाद कार्यक्रम आज

राजधानी

भोपाल। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर संस्कार भारती भोपाल के मंचीय कला द्वारा शनिवार, 20 जून को शाम 6.30 बजे से एफ 85/ 45 बाबा योगेंद्र सभागार संस्कार भारती तुलसी नगर भोपाल में संगोष्ठी निनाद का आयोजन किया जाएगा। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त डॉ. उमाशंकर पचौरी और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक सोमकांत उमालकर रहेंगे। संगोष्ठी निनाद में शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति आकाश गुंटीवार देंगे। मनोज बमरेले वायलिन वादन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। प्रस्तुति में संगतकार के तौर पर तबला वादन डॉ. आशीष उपाध्याय और मनोज पाटीदार का रहेगा मुनी मालवीय हारमोनियम पर साथ देंगे।