Breaking News:
राजधानी
मप्र विधानसभा के मानसून सत्र के लिए कल से लगेंगे प्रश्न
राजधानी
भोपाल। 21 जून से शुरू होने जा रहे मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न, 20 जून, शनिवार से लगने आरंभ हो जाएंगे।
वर्ग एक में पंयायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम, कृषि, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता, उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के ऑनलाइन प्रश्न 21 जून को एवं ऑफलाइन 22 जून को लगेंगे। विधानसभा में इनके उत्तर 20 जुलाई को मिल सकेंगे।
वर्ग-2 में मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदाघाटी विकास, विमानन, खनिज, लोकसेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय, विधि एवं विधायी कार्य, आनंद, विज्ञान प्रौद्योगिकी, पर्यावरण के अलावा वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, एमएसएमई, कुटी एवं ग्रामोद्योग विभागों के ऑनलाइन प्रश्न 22 जून को ऑफलाइन 23 जून को लगेंगे। विधानसभा में इनके उत्तर 21 जुलाई को मिल सकेंगे।
वर्ग-3 में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, राजस्व, जल संसाधन, परिवहन, स्कूल शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग के प्रश्न ऑनलाइन 23 जून एवं ऑफ लाइन 24 जून को लगेंगे। उत्तर 22 जुलाई को प्राप्त होंगे।
वर्ग-4 में नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य, लोक निर्माण, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण, पशुपालन विभागों के प्रश्न 24 जून को ऑनलाइन एवं 25 जून को ऑफलाइन लगेंगे। इनके उत्तर 23 जुलाई को प्राप्त होंगे।
वर्ग-5 में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, अनुसूचित जाति कल्याण विभागों के प्रश्न 28 जून को ऑनलाइन एवं 29 जून को ऑफ लाइन लगेंगे। विधानसभा में उत्तर 24 जुलाई को प्राप्त होंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26