Breaking News:
राजनीति
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का आरोप मंत्री का आदेश नहीं माना, अधिकारी चला रहेे तबादला उद्योग
राजनीति
भोपाल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में अधिकारी तबादला उद्योग चला रहे हैं। उद्यानिकी विभाग में मंत्री की नोटसीट को दरकिनार कर विभागीय सचिव ने मर्जी से न केवल स्थानांतरण किए, बल्कि एक कथित वॉट्सअप चेट दिखाकर यह दावा भी किया कि अधिकारी ने एक स्थानांतरण में पांच लाख रुपये लिए हैं।
सपा प्रवक्ता श्री भारती ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के बड़े-बड़े विभागों ने शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक अपने सभी स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए, तब प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में जानबूझकर फाइलें रोकी गईं और आदेश जारी नहीं किए। सालों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को स्थानांतरण में फायदा दिया गया वहीं कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण दिया गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की एक स्थानांतरण सूची का उल्लेख करते हुए श्री भारतीय ने दावा किया कि विभागीय मंत्री के यहां से स्थानांतण की एक सूची बनकर गई, लेकिन अधिकारियों ने इसमें से कई स्थानांतरण रोक दिए। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण रोका, उन सभी पर किसी ना किसी विभाग में जांच चल रही है। कई पर भ्रष्टाचार के मामले भी हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे मामले की जांच की मांग कर रही है। जांच और कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी न्यायालय या प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलन की रणनीति बनाएगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26