राजनीति
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगोष्ठी आज
राजनीति
भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराए जाने का निर्णय लिए जाने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 6 जून को प्रात: 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में वृहद संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में गुरूवार को वृहद संगोष्ठी को लेकर मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जातिगत जनगणना के निर्णय का स्वागत किया। संगोष्ठी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ. के. लक्ष्मण, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी चंदूलाल साहू, सह प्रभारी श्रीमती संचिता, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा संबोधित करेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26