Breaking News:
राजनीति
समन्वय और संतुलन से बनी भाजपा अध्यक्ष की प्रदेश कार्यसमिति, क्षेत्रीय और समाजिक समन्वय, महिलाओं को भी 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को अपनी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों और विशेष एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी। 106 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यसमिति में जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदों, राज्य सरकार के मंत्रियों, कुछ वरिष्ठ विधायकों और पूर्व विधायकों को सदस्य बनाया गया है। तो वहीं प्रदेशभर से पार्टी के दायित्व मुक्त हो चुके कई पूर्व पदाधिकारी भी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल की प्रदेश कार्यसमिति में समाज-वर्गों के अलावा क्षेत्रीय आधार पर भी समन्वयक बैठाया गया है। केन्द्रीय नेतृत्व की मंशा के अनुरूप कार्यसमिति में पूरा 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं को दिया गया है। कुल 106 सदस्यों में से 35 महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सामाजिक और क्षेत्रीय आधार पर बात करें तो कार्यसमिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला है। वहीं इस सामाजिक समन्वय में पर्याप्त क्षेत्रीय समन्वय भी बैठाया गया है। कार्यकारिणी में सभी संभाग और लगभग सभी 62 संगठनात्मक जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति में पार्टी के सभी संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों को पदेन विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। जबकि पार्टी के कुल 41 वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। इसमें अधिकांश पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक तथा पार्टी एवं संगठन में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं तथा वर्तमान पार्टी नेतृत्व अभी भी संगठनात्मक विषयों पर समय-समय पर इनसे मार्गदर्शन लेता है। स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में भी 8 वरिष्ठ महिला नेत्रियों को शामिल किया गया है।
अगले महीने ओरछा में होगी प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक जुलाई महीने में ओरछा में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह बैठक अगले महीने 15 तारीख के आसपास होगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26