Breaking News:
राजनीति
उज्जैन भूमि प्रकरण पर जवाब दें मुख्यमंत्री: कांग्रेस
राजनीति
भोपाल। मुख्यमंत्री और उनके परिजनों से संबंधित संपत्तियों को लेकर एक राष्ट्रीय समाचार पत्र द्वारा तैयार रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता आयोजित कर कहा कि समाचार पत्र की जांच रिपोर्ट और सार्वजनिक दस्तावेजों के अनुसार मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़े व्यक्तियों एवं कंपनियों के नाम पर उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में भूमि दर्ज बताई जा रही है। जिन क्षेत्रों में नई सडक़ों, कॉरिडोर, बायपास तथा विकास परियोजनाओं की घोषणाएं हुईं, उन्हीं क्षेत्रों के आसपास बड़े पैमाने पर भूमि खरीद की खबरें सामने क्यों आईं। पटवारी ने मांग की कि सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए और सभी तथ्यों को सार्वजनिक करे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सिंहस्थ जैसे महापर्व के नाम पर हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित हैं। ऐसे समय में यदि सत्ता से जुड़े लोगों और कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर भूमि खरीदी जाती है तो जनता के मन में स्वाभाविक रूप से संदेह उत्पन्न होता है। मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि इन कंपनियों और भूमि सौदों से उनका अथवा उनके परिवार का क्या संबंध है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26