Breaking News:
राजधानी
यूसीसी के लिए आए नौ लाख सुझाव, 90 प्रतिशत समर्थन के, अल्पसंख्यक महिलाएं भी पक्ष में
राजधानी
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट 5 जुलाई तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद आगामी मानसून सत्र में इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर अब तक 9 लाख से ज्यादा सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिनमें करीब 90 प्रतिशत सुझाव इसके समर्थन में हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अल्पसंख्यक समाज की ज्यादातर महिलाओं ने भी समान नागरिक संहिता का समर्थन किया है। 30 जून तक सुझाव लेने की प्रक्रिया पूरी होगी और इसके बाद 5 जुलाई तक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के चार दिवसीय प्रवास और कूनों अभ्यारण्य में चीता के संरक्षण राष्ट्रपति द्वारा अवलोकन का भी उल्लेख करते हुए इसे प्रदेश के लिए उपलब्धि बताया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26