Breaking News:
राजधानी
भोपाल में एक कोचिंग सील, 6 की जांच, प्रशासन ने राजधानी में शुरू की कार्रवाई
राजधानी
भोपाल। लखनऊ में कोचिंग सेंटर आग लगने से हुई दुर्घटना के बाद भोपाल के कोचिंग सेंटरों पर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने एमपी नगर स्थित कोचिंग सेंटर एवं छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर कमियां मिलने पर एक कोचिंग को सील कर दिया। एसडीएम एलके खरे के नेतृत्व में पुलिस, नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों टीम एमपी नगर जोन-2 में संचालित नीट मेंटर कोचिंग, औरस कोचिंग, आईवी लाईब्रेरी, संजीवनी गल्र्स हॉस्टल, बैठक लाईब्रेरी, जैन्स गल्र्स स्टे (छात्रावास) का निरीक्षण किया।
तलघर में चलती मिली कोचिंग, सील
एमपी नगर स्थित आईबी लाईब्रेरी नामक कोचिंग तलघर में संचालित होते मिली। इस कोचिंग में अग्नि सुरक्षा यंत्र भी काम नहीं कर रहे थे। बाहर निकले का उचित मार्ग नहीं होने पर इस कोचिंग को एमपी नगर थाना पुलिस ने सील कर दिया। दोनों महिला छात्रावास की रसोई में साफ-सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए। संजीवनी महिला छात्रावास की रसाई में गंदगी और फंगस लगी सब्जियां व खाद्य सामग्री मिली। एसडीएम खरे ने नगर निगम अधिकारियों को इस छात्रावास को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सप्ताहभर में करें अग्नि सुरक्षा प्रावधान
कोचिंग परिसर में अग्निसुरक्षा संबंधी प्रावधान का पालन कराए जाने के लिए दमकल अधिकारी नगर निगम सौरभ पटेल ने नोटिस जारी किए हैं। इनमें नीट मेंटर कोचिंग, कौटिल्य एकेडमी रचना दुबे, गल्र्स हॉस्टल एवं लाईब्रेरी मिथेस राठी कोचिंग क्लासेस, स्टेप अप कोचिंग क्लासेस, दुरानी कोचिंग, औरस कोचिंग क्लासेस, अनएकेडमी कोचिंग क्लॉसेस, औरस एकेडमी प्रा.लि, फिजिक्स वाला प्रा.लि शामिल हैं। इन सभी को सप्ताहभर में अग्नि सुरक्षा के प्रावधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26