राजधानी

Image Alt Text

एक दिन के लिए निरस्त किया ‘बार’ का लायसेंस, 20 हजार अर्थदण्ड

राजधानी

ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिला रहे ढाबों, होटलों पर आबकारी विभाग का छापा 

भोपाल। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार की देर रात राजधानी के अलग-अलग शहरी क्षेत्रों में संचालित ढाबों, होटलों और रेस्टोरेंटों पर छापेमारी कर कई स्थानों पर अवैध रूप से ग्राहकों को शराब पिलाते हुए पकड़ा। टीम ने एक ‘बार’ को सील भी कर दिया।  

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर भोपाल में अवैध शराब और कारोबार के खिलाफ की जा रही कार्रवाईयों के क्रम में बुधवार देर रात बाबडिय़ा क्षेत्र, होशंगाबाद रोड, एमपी नगर के रेस्टोरेंट्स, होटलों, ढाबों पर आबकारी की टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान अर्वन तडक़ा, 360 डिग्री, टू स्टेट, आदित्य रेजीडेंसी, इमरोल्ड    होटल/ ढाबों पर तलाशी ली गई एवं अवैध स्थल पर शराब पीने वालों  एवं होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 35 प्रकरण पंजीबद किए। इसी प्रकार कटारा  हिल्स स्थित ड्रिंक हिल बार में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर कलेक्टर के आदेश पर बार का एक दिन का लायसेंस निरस्त कर 20 हजार रुपये अर्थदण्ड लगाया गया।