राजधानी

Image Alt Text

पर्यावरण संरक्षण के लिए केव्ही-2 सम्मानित

राजधानी

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरूवार को पर्यावरण जागरुकता एवं संरक्षण के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कई संस्थाओं और व्यक्तियों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया। इसी क्रम में भोपाल स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 को भी वर्ष 2022-23 के लिए पर्यावरण जागरुकता एवं संरक्षण, विद्यालय को हरित विद्यालय के रूप में विकसित करने तथा ‘पर्यावरण बचाओ’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए 50 हजार रुपये राशि, रजत स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर, दिलीप अहिरवार सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

विद्यालय में किया पौधरोपण 

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के शिक्षक परिवार और विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरूवार को विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्राचार्य पीके बेदये ने विद्यार्थियों को प्राकृति के संरक्षण और पौधरोपण के महत्व को समझाया। विद्यालय के शिक्षकों श्रीमती वनिता सिंह, अशोक वर्मा, अनीता नीलकंठ, विजय कुमार अहिरवाल, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी पौधरोपण किया।