मध्यप्रदेश

Image Alt Text

कोलकाता में होगी विधानसभा समितियों की अंतिम समीक्षा बैठक, मप्र विधानसभा अध्यक्ष तोमर करेंगे अध्यक्षता

मध्यप्रदेश

भोपाल। विधायी कार्यवाही में वित्तीय सहित तदर्थ समितियों की भूमिका को अधिक स्पष्ट और समर्थ बनाने के लिए गठित समिति प्रणाली की पीठासीन अधिकारियों की समीक्षा समिति की अंतिम बैठक 3 और 4 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा (कोलकाता) में होगी। लोकसभा द्वारा गठित पीठासीन अधिकारियों की इस बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे।  इस समिति में 6 राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम एवं पश्चिम बंगाल के राज्य विधान मण्डल शामिल हैं। समिति की दो बैठकें हो चुकी हैं। पहली बैठक मध्य प्रदेश विधानसभा भोपाल में 14 जुलाई, 2025 को एवं दूसरी बैठक राजस्थान विधानसभा, जयपुर में 5 मई, 2026 को हुई थी। इस तीसरी और अंतिम बैठक में विधानसभा समितियों के संबंध में हुए विमर्श के बाद लोकसभा अध्यक्ष को अनुशंसाएं सौंप दी जाएंगी।

पश्चिम बंगाल के विधायकों को प्रशिक्षण देंगे तोमर

पश्चिम बंगाल के विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस ने मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को कलकत्ता में आयोजित होने वाले विधानसभा प्रशिक्षण शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। श्री तोमर पश्चिम बंगाल के विधायकों को प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल तथा विधायकों के आचरण के संबंध में संबोधित करेंगे एवं सुझाव देंगे। प्रशिक्षण सत्र के मुख्य अतिथि लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला होंगे।