Breaking News:
मध्यप्रदेश
देश में पहली बार इतनी बड़ी उपलब्धि सिर्फ मप्र के खाते में, मप्र 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग
मध्यप्रदेश
- वर्ष 2030 तक उद्यानिकी फसलों का रकवा 30 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य
भोपाल। मध्यप्रदेश ने इतिहास बनाते हुए एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों के लिए जीआई टैग हासिल करने में सफलता हासिल की है। देश में यह पहली बार हुआ है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जीआई टैग मिला है। इनमें गुना का धनिया, नरसिंहपुर बरमान घाट का बेंगन, बैतूल गजरिया आम, खरगौरी की लाल मिर्च, मांडू की खुरसानी इमली, जबलपुर का मटर, सिवनी का सीताफल, मालवी आलू और गराडू, नरसिंहपुर का गुड़, जबलपुर सिंघाड़ा, आलीराजपुर का नूरजहां आम, बुरहानपुर का केला, इंदौरी जीरावन, रतलाम सैलाना बालम ककड़ी और छतरपुर का पान शामिल है
इसके अलावा उज्जैन की इमली, आलीराजपुर का अचारी आम, मालवा का सफेद प्याज, झाबुआ का दाल पानिया, मंदसौर का देशी जीरा, बुरहानपुर की जलेबी, अशोक नगर की खिरनी को जी आई टैग दिलवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। कृषक कल्याण वर्ष में यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के आय को दो गुना बढ़ाने के लिए उनसे उद्यानिकी फसलों की खेती से जुडऩे का आव्हान किया है। फिलहाल 28 लाख हेक्टेयर में उद्यानिकी फसलों की खेती हो रही है। वर्ष 2030 तक 30 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई गई है।
कुम्भराज धनिया: गुना जिले में लगभग 60 सालों से उगाया जा रहा है। अन्य धनिया की तुलना में कुम्भराज धनिया का स्वाद तेज और बेहतर है। अकेले गुना में सालाना लगभग 32,000 मीट्रिक टन धनिया का उत्पादन होता है जो पूरे देश के कुल उत्पादन का 20 से 25 प्रतिशत है।
बरमान भटे: नर्मदा की बालुई मिट्टी में पैदा होने वाले भटे का स्वाद अलग है। नर्मदा किनारे कम तापमान होने की वजह से यहां के भटे का स्वाद अलग रहता है।
गजरडिय़ा आम : बैतूल में गोंड राजाओं के समय 500 सालों से पुराना फल है। ताजे फल के उपयोग के अतिरिक्त आम के फलों से अनेक परिरक्षित पदार्थ बनाये जाते हैं।
खरगोन मिर्च : खरगोन जिले की मिर्च सबसे महत्वपूर्ण फसलों में से एक है। निमाड़ और मालवा क्षेत्र राज्य के सर्वाधिक मिर्च उत्पादक क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों की लाल मिर्च चीन, पाकिस्तान, मलेशिया और सऊदी अरब को निर्यात की जाती है।
खुरासानी इमली: इसे 14 वीं शताब्दी में महमूद खिलजी के शासनकाल के दौरान मांडव लाया गया था और इसका नाम बाओबाब से बदलकर खुरासानी इमली कर दिया गया था। इसे एक और नाम मांडवी इमली से भी जाना जाता है।
सीताफल: सिवनी जिले में 656 हेक्टेयर क्षेत्र में 6500 मीट्रिक टन से अधिक सीताफल का उत्पादन होता है। सीताफल का वजन 600 से 700 ग्राम होने के कारण इसका नाम जंब सीताफल रखा गया है।
मालवी आलू : भारत के भीतर, मप्र राज्य वर्तमान में आलू का पांचवां सबसे बड़ा उत्पादक है। राज्य की हिस्सेदारी 6.68 प्रतिशत थी और 2014-15 से 2018-19 के बीच पांच वर्षों के लिए उत्पादन औसत 3225.95 है। मालवा क्षेत्र मध्य प्रदेश में आलू उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हरी मटर: हरी मटर जबलपुर की एक लोकप्रिय सब्जी और प्रमुख रबी फसल है। फसल अवधि 40-60 दिन है। जिले में वर्ष 2018-19 में हरी मटर की कुल बुआई 31,360 हेक्टेयर क्षेत्र में की गयी है तथा वर्ष 2018-19 का वार्षिक उत्पादन 52,500 टन है।
गराडू : गराडू मालवा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रमुख फसलों में से एक है। यह रतालू की विभिन्न प्रजातियों में से एक है और स्वतंत्र रूप से खेती की गई है। गराडू को पर्यंत रतालू के नाम से भी जाना जाता है। विभिन्त्र पारंपरिक और आधुनिक मिठाइयों में उपयोग किया जाता है।
नरसिंहपुर गुड़ : दुनिया के लगभग 58 प्रतिशत गुड़ उत्पादन में भारत का योगदान है। जबकि मप्र में भारत का लगभग 6 प्रतिशत गुड़ उत्पादन होता है। नरसिंहपुर जिला गुड़ निर्माण के लिए लोकप्रिय है। मप्र के कुल गन्ना क्षेत्र का लगभग 65 प्रतिशत नरसिंहपुर जिले में है। जिले में 2500-3000 टीसीडी क्षमता वाली 09-10 चीनी मिलें है।
जबलपुर सिंघारा: जबलपुर, सतना और आसपास के जिलों में सिंधारा की खेती करने वाले लगभग 4,500 किसान हैं, जो मध्य प्रदेश में सिंधारा के मुख्य हितधारक हैं। ताजा सिंघाड़ा अपनी उच्च जल सामग्री 80 प्रतिशत, स्टार्च 52 प्रतिशत, प्रोटीन 1.87 प्रतिशत और टीएसएस 7-8 प्रतिशत के लिए जाना जाता है।
नूरजहाँ आम: मप्र के कट्टीवाड़ा को अनोखे आकर्षण नूरजहाँ आम के लिए लोकप्रियता हासिल की है। इस आम का वजन 3-3.5 किलोग्राम होता है और यह एक फुट तक लंबे हो सकते हैं। किस्म के उत्पादकों का मानना है कि यह सैकड़ों साल पहले अफगानिस्तान से गुजरात होते हुए मप्र तक पहुंची थी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26