Breaking News:
राजधानी
विमानतल के आसपास सुरक्षा-स्वच्छता पर रखें विशेष ध्यान, संभाग आयुक्त ने ली हवाई पट्टी पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक
राजधानी
भोपाल। राजा भोज विमानतल एवं आस-पास सुरक्षा, स्वच्छता एवं पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाए। सुरक्षा संबंधी सभी कार्यों की गहन समीक्षा की जाए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गश्त को बढ़ाने के साथ - साथ फ्लाई ओवर के नीचे और अन्य स्थानों पर स्ट्रीट लाईट लगाई जाएं। इस तरह के निर्देश भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने बुधवार को हवाई पट्टी पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में दिए।
संभागायुक्त श्री शर्मा ने बैठक में विमानपत्तन निर्देशक द्वारा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से राजा भोपाल विमानतल की सुविधाओं और गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में एडीएम सुमित पांडेय, आलोक त्रिपाठी, विमानपत्तन निर्देशक एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सदस्य और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विमानतल पर सुचारू चलें स्वास्थ्य सेवाएं
विमानतल पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से सभी आवश्यक सुविधाओं की जांच की जाए और जरूरत के अनुसार उन्हें उपलब्ध कराया जाए। बिना लाइसेंस के मांस-मछली की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया जाए और उन्हें बंद कराएं। मांस-मछली के खुले में अवैध विक्रय करने वालों पर नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही दुकानों की सफाई और अन्य नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
निर्माण से पहले प्राधिकरण की अनुमति जरूरी
संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि विमानतल के पास स्थित शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य के लिए भारतीय विमानन प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य होगा। बिना एनओसी के कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाए। भोपाल विमानतल जोनिंग मैप के अंदर निर्माण कार्य की एनओसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही जारी होने के पश्चात नगर निगम के भवन निर्माण सॉफ्टवेयर को एनओसी के बाद ही निर्माण कार्यों की अनुमति देने के निर्देश दिए(
लेजर और उच्च तीव्रता वाली लाइट पर लगाएं प्रतिबंध
संभागीय आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि विमानतल के आस-पास और फ्लाइट अप्रोच एरिया के विवाह स्थलों में लेजर और उच्च तीव्रता वाली लाइट पर नियमानुसार प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। संबंधित पुलिस थानों को इस पर निगमरानी के निर्देश भी दिए। निगम को निर्देशित किया कि विमानतल के आस-पास के कचरा स्थलों को चिन्हित कर उनकी नियमित साफ-सफाई की जाए। साथ ही, श्वान दस्ते को नियमित रूप से भेजकर आवारा कुत्तों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। विमानतल के पास की सुरक्षा के लिए वहां लगे पेड़ों की नियमित जांच और कटाई करने तथा नगर निगम और विमानन प्राधिकरण को समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26