Breaking News:
राजनीति
डॉ. मुखर्जी की जयंती की तैयारियों को लेकर हुई भाजपा की बैठक, जिला संगठन प्रभारी बोले-कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी मंडलों एवं बूथों पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएं, कार्यकर्ताओं के बीच सतत संवाद और आगामी कार्यक्रमों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें। मजबूत संगठन ही जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम बनता है। यह बात पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई भाजपा भोपाल नगर की बैठक में संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने कही। बैठक को जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने भी संबोधित किया। बैठक में आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तर पर चल रहे डिजिटल प्रशिक्षण अभियान तथा 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला महामंत्री मुकेश राय, चेतन भार्गव, प्रदीप शेखावत, कार्यक्रम टोली संयोजक राजकुमार विश्वकर्मा सहित जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26