Breaking News:
राजनीति
पटवारी के समर्थन में पूर्व विधायक, नई दिल्ली में की पत्रकारवर्ता, बोले 15 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास घेरेगी कांग्रेस
राजनीति
भोपाल/नई दिल्ली। न्याय को जमीन आवंटन मामले में दिग्विजय सिंह के साथ चल रहे टकराव के बीच ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवीण पाठक जीतू पटवारी के पाले में नजर आए हैं। गुरूवार को उन्होंने नई दिल्ली में पत्रकारवर्ता को संबोधित करते हुए बताया कि वीर भारत न्यास को एक रुपये में जमीन दिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी प्रदेश व्यापी आदोलन चलाएगी। इसी क्रम में । 15 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा और 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष सरकार और मुख्यमंत्री से सीधे जवाब मांगेंगे।
पूर्व विधायक श्री पाठक ने कहा कि दो दिन पहले हुई मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में वीर भारत न्यास को एक रुपए में करोड़ों रुपए की जमीन दिए जाने और मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा जमीन खरीद के मामले को प्रमुखता से उठाने का फैसला लिया गया है। कांग्रेस अब इन मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी। इसके तहत उज्जैन से अयोध्या तक कथित लूट के मुद्दे पर संभाग स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएंगी। एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा, जहां आम लोग भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य अपलोड कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां-जहां दौरे पर जाएंगे, वहां संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियां उनसे सवाल पूछेगी। यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो उज्जैन में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस ने इस पूरे मामले में सरकार से श्वेत पत्र जारी करने तथा सर्वोच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग भी की।
एक पीढ़ी निगल गया व्यापम
प्रवीण पाठक ने कहा कि मप्र में पिछले 20-22 वर्षों में भाजपा सरकार है। व्यापमं घोटाले से शुरू हुआ भ्रष्टाचार आज पूरे देश में पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के रूप में फैल चुका है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26