राजधानी
आंगनबाडिय़ों में होंगी 2548 कार्यकर्ता-सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक ऑनलाइन होंगे आवेदन
राजधानी
भोपाल। मप्र के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर की आंगनबाडिय़ों में 2548 पदों पर कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी। विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 781 और सहायिका के 1767 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती बाल विकास परियोजनाओं में होगी और इसमें संबंधित गांव या शहरी वार्ड की स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन 13 जुलाई तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर आवेदन के लिए ऑफ लाइन आवेदन नहीं किए जाएंगे। यह पूरी तरह ऑनलाइन होंगा। सौ रुपये शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा। आवेदन में गलती होने पर 15 जुलाई इसे सुधारा जा सकेगा। भर्ती में पारदर्शिता और स्थानीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है। जिस गांव या शहरी वार्ड में पद रिक्त है, उसी क्षेत्र की निवासी महिला ही आवेदन कर सकेगी। दोनों ही पदों के लिए आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है। अन्य राज्यों या बोर्ड की अंकसूची तभी मान्य होगी, जब वह माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की समकक्षता सूची में शामिल हो। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
किस जिले में कितने पदों की भर्ती
धार में 30 कार्यकर्ता और 82 सहायिका कुल 112 पदों पर भर्ती, विदिशा में 19 कार्यकर्ता और 73 सहायिका कुल 92 पद, बैतूल में 20 कार्यकर्ता और 71 सहायिका, कुल 91 पद, राजगढ़ में 19 कार्यकर्ता और 70 सहायिका कुल 89 पद, रतलाम में 31 कार्यकर्ता और 62 सहायिका कुल 93 पद, छिंदवाड़ा में 38 कार्यकर्ता और 48 सहायिका कुल 86 पद और सागर में 25 कार्यकर्ता और 47 सहायिका कुल 72 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26