राजधानी
जून में 8 संपत्तियों की कुर्की कर वसूले 1.86 करोड़, भोपाल जिला प्रशासन चलाएगा राजस्व एवं बैंक बकाया वसूली अभियान
राजधानी
भोपाल। भोपाल जिला प्रशासन ने राजस्व एवं बैंक बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसी के अंतर्गत जून माह में प्रभावी समीक्षा, सतत निगरानी और राजस्व अमले की सक्रियता से आरआरसी (रिकवरी ऑफ रेवेन्यू सर्टिफिकेट) प्रकरणों में 61 लाख 24 हजार 866 रुपये तथा बैंक बकाया वसूली के अंतर्गत 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 963 रुपये की वसूली की गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 1 करोड़ 86 लाख 6 हजार 829 रुपये की वसूली सुनिश्चित की गई। अभियान के दौरान बकायेदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 8 संपत्तियों की कुर्की की गई। इस कार्रवाई से संबंधित आवेदकों एवं हितग्राहियों को उनकी लंबित देय राशि प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा उन्हें महत्वपूर्ण राहत मिली।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26