Breaking News:
राजधानी
कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के ओएसडी, निज सहायक सहित तीन निलंबित, कथित रूप से रिश्वत को लेकर सामने आया था वीडियो
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) अशोक कुमार बाथम, निज सहायक दिनेश भकोरिया और स्टेनो टाइपिस्ट अंकित अवधिया को राज्य शासन ने ततकाल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों का स्थानांतरण के बदले में रिश्वत मांगे जाने का वीडियो सामने आया था।
उल्लेखनीय है कि विगत एक जून से 16 जून के बीच राज्य सरकार ने नई स्थानांतरण नीति के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगा प्रतिबंध हटाते हुए स्थानांतरण के ऑनलाइन आवेदनों हेतु विभागीय पोर्टल खोले थे। इस बीच कुछ कर्मचारियों के स्थानांतरण के बदले में 5-15 लाख रुपये की घूस मांगे जाने को लेकर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के स्टाफ के तीनों ही कर्मचारियों के रिश्वत मांगे जाने के वीडियो सामने आए थे। निलबन अवधि में अशोक कुमार बाथम (मूल पद सहायक संचालक कृषि) को मुख्यालय उप संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, जिला सीधी संलग्न किया गया है। इसी प्रकार निज सहायक के पद से निलंबित दिनेश भकोरिया और स्टेनो टाइपिस्ट अंकित अवधिया को निलंबन के बाद मुख्यालय सामान्य प्रशासन विभाग (पूल), मंत्रालय, भोपाल में संलग्न किया गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26