राजधानी

Image Alt Text

खानूगांव में भारतीय सेना आज करेगी बाढ़ राहत का अभ्यास

राजधानी

भोपाल। भारतीय सेना द्वारा भोपाल के बड़े  तालाब स्थित खानूगांव के सेलिंग नोड पर सोमवार, 6 जुलाई को वार्षिक व्याख्यान एवं व्यावहारिक प्रदर्शन अभ्यास ‘एक्स बाढ़ व्यवस्था’ का आयोजन करेगी। इस वार्षिक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य बाढ़ राहत अभियानों के संचालन को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित करना और मानसूनी आपदाओं से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ बनाना है। यह आयोजन भारतीय सेना के 3 ईएमई सेंटर की 4 टेक ट्रेनिंग बटालियन के तत्वावधान में आयोजित होगा। इस  सैन्य अभ्यास में सेना की विभिन्न इकाइयों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन से जुड़ी नागरिक एजेंसियां भी शामिल होंगी। अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल, राज्य आपदा मोचन बल, आपदा प्रबंधन संस्थान, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह रक्षक और राज्य प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर संयुक्त राहत व बचाव रणनीतियों का प्रदर्शन करेंगे। इस समन्वित अभ्यास से संकट के समय विभिन्न विभागों के बीच आपसी सामंजस्य को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।