मध्यप्रदेश

Image Alt Text

12 जुलाई से भोपाल मंडल होकर चलेगी टनकपुर-नान्देड के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों पर होगा ठहराव

मध्यप्रदेश

भोपाल। रेल प्रशासन 12 जुलाई से गाड़ी संख्या 17631/17632 नान्देड-टनकपुर-नान्देड साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन 12 जुलाई से नान्देड तथा 14 जुलाई से टनकपुर से अपने निर्धारित समयानुसार नियमित रूप से संचालित होगी। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल मंडल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी। 

इस तरह होगी ट्रेन की समय-सारणी

गाड़ी संख्या 17631 (नान्देड-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस):  प्रत्येक रविवार को नान्देड से रात्रि 23प्त40 बजे प्रस्थान कर पूर्णा जंक्शन, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला जंक्शन, मलकापुर, खंडवा होते हुए रात 11.55 बजे इटारसी, रात 1.40 बजे रानी कमलापति और रात 3.55 बजे बीना सहित अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन प्रात: 5.55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 17632 (टनकपुर-नान्देड साप्ताहिक एक्सप्रेस): प्रत्येक मंगलवार को टनकपुर से प्रात: 9 बजे प्रस्थान कर खटीमा, पीलीभीत, बरेली, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए रात 12.50 बजे बीना, रात 2.40 बजे रानी कमलापति और सुबह 4.15 बजे इटारसी पहुंचेगी। यहां से खंडवा, अकोला, वाशिम, हिंगोली एवं पूर्णा जंक्शन होते हुए शाम16.30 बजे नान्देड स्टेशन पहुंचेगी।