Breaking News:
राजधानी
20 करोड़ से बनेगा आधुनिक मानस भवन,2 करोड़ से गौशाला, सांसद आलोक शर्मा और महापौर मालती राय ने गुफा मंदिर परिसर में किया भूमि पूजन
राजधानी
भोपाल। राजधानी के केंद्र गुफा मंदिर परिसर में रविवार को लोकसभा सांसद आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय एवं महंत रामप्रवेश दास महाराज ने लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक मानस भवन एवं अत्याधुनिक गौशाला का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य परिसर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मानस भवन विवाह, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजनों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि गुफा मंदिर भोपाल की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।
महापौर मालती राय ने कहा कि नगर निगम द्वारा मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। परिसर में नाला निर्माण कार्य का टेंडर जारी हो चुका है तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य भी शीघ्र गति से पूर्ण किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। महंत रामप्रवेश दास महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौसंरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सांसद आलोक शर्मा द्वारा गुफा मंदिर क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर महंत रामदास जी महाराज, महंत अनिलानंद, महंत कन्हैयादास, एमआईसी सदस्य मनोज राठौर एवं राजेश हिंगोरानी, पार्षद प्रियंका मिश्रा, पूजा शर्मा, विनीता सोनी, सरोज आसेरी सहित बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26