Breaking News:
मध्यप्रदेश
46 नपा और 120 नगर परिषदों में 756 वरिष्ठ पार्षद नियुक्त
मध्यप्रदेश
भोपाल। नगरीय प्रशासन विभाग ने मध्यप्रदेश में 756 वरिष्ठ पार्षदों की नियुक्ति की है। मनोनीत वरिष्ठ पार्षदों को 46 नगर पालिका और 120 नगर परिषदों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।मंगलवार की शाम को विभाग द्वारा सूची में प्रदेश के 46 नगर पालिकाओं में 276 और 120 नगर परिषदों में 480 वरिष्ठ पार्षद नियुक्त किए हैं। प्रत्येक निकाय में चार-चार वरिष्ठ पार्षदों की नियुक्ति हुई है।
इन 24 जिलों में हुई नियुक्तियां
नगरीय प्रशासन विभाग ने वरिष्ठ पार्षदों की इस दूसरी सूची में प्रदेश के 24 जिलों को शामिल किया है। इनमें सागर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच शामिल है।
169 निकायों में हो चुकी है 768 वरिष्ठ पार्षदों की नियुक्ति
चार महीने पहले भी 28 मार्च 2026 को सरकार ने प्रदेश की 169 नगर परिषद और नगर पालिकाओं में 768 वरिष्ठ पार्षद नियुक्त किए थे। दोनों सूचियों को मिलाकर प्रदेश के कुल 335 नगरीय निकायों (नगर पालिका और नगर परिषद) में कुल 1524 वरिष्ठ पार्षद नियुक्त कर दिए हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26