राजनीति
दतिया उप चुनाव में घनश्याम सिंह कांग्रेस प्रत्याशी
राजनीति
भोपाल। दतिया उप चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। दतिया राजघराने से आने वाले घनश्याम सिंह दो बार दतिया सीट से जबकि एक बार सेंवढ़ा सीट से विधायक रह चुके हैं। उप चुनाव में वे पहले ही नामांकन फार्म खरीद चुके हैं।
भारती की न के बाद बने प्रबंल दावेदार
दतिया के निष्कासित विधायक राजेन्द्र भारती द्वारा उनकी पत्नी और बेटे के स्थान पर अन्य किसी कार्यकर्ता को टिकट दिए जाने की सहमति के बाद घनश्याम सिंह को ही कांग्रेस का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि दावेदारों में अवधेश नायक का नाम भी चला। भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए नायक को 2018 में कांग्रेस ने टिकट तो दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद उनका टिकट काटकर राजेन्द्र भारती को दे दिया था। उप चुनाव में भी उन्हें कांग्रेस ने निराश किया।
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ घनश्याम सिंह का विरोध
घनश्याम सिंह का टिकट तय होते ही सोशल मीडिया पर उनका विरोध भी नजर आया। खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बताने वालों ने घनश्याम सिंह के समर्थन में खुलकर टिप्पणियां कीं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26