राजधानी

Image Alt Text

उपभोक्ता की शिकायत पर डेयरी पर छापा, खाद्य विभाग की टीम ने दही और बेसन के लिए नमूने

राजधानी

भोपाल। उपभोक्ता से मिली शिकायत पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम ने रविवार को 11 नंबर, भोपाल स्थित पारमार डेयरी एंड स्वीट्स पर छापा मारकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिकायत की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दही एवं बेसन के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। 

खाद्य विभाग की टीम को जांच के दौरान इस दुकान पर र्क अनियमितताएं भी मिली, इसके लिए दुकानदार को कारण बताओ एवं सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। दुकानदार को निर्देश दिए गए हैं कि वह निरीक्षण में मिली कमियों को दो दिन में ठीक कर अपना लिखित स्पष्टीकरण एवं अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में संतोषजनक सुधार नहीं होने अथवा स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम एवं नियमों  के अनुसार खाद्य व्यवसाय लायसेंस निलंबित अथवा निष्कासित कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

मुरैना डेयरी से लिए घी-मावा के नमूने 

खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को मनीषा मार्केट स्थित मुरैना डेयरी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तृप्ति शुद्ध घी एवं मावा के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।