Breaking News:
राजनीति
‘लखन’ पर कार्रवाई तो सिर्फ इशारा है, निशाने पर और भी मंत्री, मंत्रियों के कामकाज और कार्यशैली पर केन्द्रीय नेतृत्व सख्त
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से उनका महत्वपूर्ण विभाग रातों-रात छिन गया। उन पर पशुपालन विभाग की बड़ी स्वावलंबी गौशालाओं के लिए 125 एकड़ भूमि आवंटन की एलओआई में कथित सौदेबाजी के आरोप लगे। शिकायत पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के पास पहुंची तो रातों-रात उनसे पशुपालन एवं डेयरी विभाग छीनकर सिर्फ आनंद विभाग का मंत्री बनाए रखा।
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों के कामों और कार्यशैली की संगठन और सरकार के स्तर पर समीक्षा और फेरबदल की चर्चा तो सालभर से हो रही है, लेकिन मंत्री से रातों-रात, अचानक विभाग छीने जाने की कार्रवाई पहली बार हुई है। राष्ट्रीय नेतृत्व के इशारे पर हुई इस कार्रवाई ने सरकार के अन्य कुछ मंत्रियों की नींद उड़ा दी है। भ्रष्टाचार और विभागीय कामकाज और योजनाओं के प्रति उदासीनता सरकार के अन्य कुछ मंत्रियों पर भी भारी पड़ सकती है।
लखन के विभाग पर थी अमित शाह की नजर
आम जनता से जुड़े काम वाले विभागों को सहकारिता से जोडऩे में लगे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मप्र में दुग्ध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार इसकी समीक्षा कर रहे थे। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध किया गया है, जिसके तहत नई सहकारी समितियां और डेयरी प्लांट विकसित किए जा रहे हैं। गांव-गांव में सहकारी समितियों के माध्यम से दुग्ध संकलन, पशुपालकों को दूध के उचित दाम दिए जा रहे हैं। वहीं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को नि:शुल्क भूमि, सरकारी योजनाओं में दुधारू पशु उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री इस विभाग पर सीधे नजर बनाए थे। ऐसे में छोटी सी चूक भी मंत्री लखन पटेल को भारी पड़ गई।
दतिया उप चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल!
मप्र में मंत्रि-मंडल में फेरबदल की चर्चा लम्बे समय से हो रही है। लेकिन कुछ मंत्रियों और उनके विभागों से लगातार पहुंच रही शिकायतों पर गंभीर संगठन और केन्द्रीय नेतृत्व दतिया उप चुनाव के बाद मंत्रि-मंडल में फेरबदल का निर्णय ले सकता है। कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है, जबकि विभागीय फेरबदल बड़े स्तर पर होना तय माना जा रहा है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26