मध्यप्रदेश

Image Alt Text

आंगनबाडिय़ां गोद लेंगे निजी व सरकारी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय, मुख्य सचिवों की राष्ट्रीय बैठक में हुए निर्णय पर शासन ने जारी किए पत्र

मध्यप्रदेश

भोपाल। मुख्य सचिवों की 5वीं राष्ट्रीय बैठक के लक्ष्य क्रमांक 32 के क्रम में प्रदेशभर के निजी और शासकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालय उनके क्षेत्री की आंगनबाडिय़ो को गोद लेंगे। आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त को इस संबंध में लिखे गए पत्र के बाद उच्च शिक्षा विभाग की ओर से भी सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, सभी राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों और निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सचिव को पत्र लिखकर इस कार्यवाही को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है। 

आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयुक्त उच्च शिक्षा के नाम लिखे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के संबंध में मुख्य सचिवों की 5वीं राष्ट्रीय बैठक के लक्ष्य के अनुसार विश्वविद्यालयों / महाविद्यालयों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेने एवं विद्यार्थियों की सहभागिता को प्रशिक्षण एवं मैदानी कार्य के माध्यम से बढ़ावा देने के संबंध में निर्देशित किया गया है। आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग के इस पत्र पर कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए उच्च शिक्षा विभाग की विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. दिवा मिश्र ने राज्य के सभी राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों, सचिव निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और प्राचार्य सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को पत्र जारी कर आंगनबाडिय़ों को गोद लेने की इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।