राजधानी

Image Alt Text

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 19 को

राजधानी

भोपाल। मप्र विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक 19 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 74 बंगले, भोपाल स्थित निवास पर होगी। बैठक में कांग्रेस विधायक दल विधानसभा सत्र की रणनीति पर मंथन करेगा। 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अनुसार बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाए जाने वाले प्रमुख जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी तथा सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। सिंघार ने कहा, कांग्रेस विधायक दल जनता की आवाज को पूरी मजबूती के साथ विधानसभा में उठाएगा। प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, केन-बेतवा सहित जनजातियों के अधिकारों पर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार जवाबदेही से बच नहीं सकती।

विधानसभा में यह रहेंगे कांग्रेस के मुद्दे 

मप्र विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस उज्जैन का भूमि मामला, किसानों के मुद्दे, समान नागरिक संहिता, जनजातियों के अधिकारों महिला अत्याचारों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सुधार एवं घोटाले, भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएगी। इसके अलावा कांग्रेस सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के लिए वार्षिक नौकरी कैलेंडर जारी करने एवं युवाओं के रोजगार एवं भर्ती परीक्षाओं में व्यापक सिस्टम सुधार की मांग भी करेगी।