Breaking News:
राजधानी
विहिप ने 60 सेवा बस्तियों में लगाए स्वास्थ्य शिविर
राजधानी
‘स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा का संकल्प’
भोपाल। स्वास्थ्य सेवा-राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ विश्व हिंदू परिषद विभाग भोपाल एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन भोपाल द्वारा रविवार, 8 जून रविवार को 60 सेवा बस्तियों में एक साथ लगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान पूरे भोपाल में लगभग दस हजार लोगों को स्वास्थ शिविर का लाभ लिया।
विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग भोपाल शहर की 60 से बस्तियों में संस्कार शाला संचालित करता है, जिनमें सेवा बस्तियों के बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य किया जाता है, उसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन ने स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ भोपाल की चिन्हित सेवा बस्तियों में एक ही दिन एवं एक ही समय पर 60 स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए। यह स्वास्थ्य शिविर अयोध्या नगर, कोकता, ईश्वर नगर, कोलार, अन्ना नगर, पिपलानी, छोला, चान्दबड़, सेमरा, कबाडख़ाना, दानापानी, जाटखेड़ी, गांधी नगर, कोहफिजा, आनंदनगर, भानपुर क्षेत्र की सेवा बस्तियों में आयोजित किए गए। लगभग 10 हजार लोगों का चिकित्सा परीक्षण कर दवाएं दी गईं। 3 हजार से अधिक लोगों का शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। स्वास्थ विभाग की टीम ने 2000 से अधिक लोगों के के आयुष्मान कार्ड एवं आशा कार्ड भी बनाए गए।
शिविर में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
स्वास्थ्य शिविर में विश्व हिंदू परिषद मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पवार ,नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अश्वनी टंडन ,डॉ मनीषा श्रीवास्तव निदेशक भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल, क्षेत्र सेवा प्रमुख राकेश अग्रवाल, प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह, प्रांत मंत्री राजेश जैन, प्रांत सह मंत्री गोपाल सोनी, प्रांत सेवा प्रमुख गोपाल राठी, प्रांत मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती अनिता सिकरवार,डॉ. कुलदीप गुप्ता, प्रांत सह सेवा प्रमुख राजेश साहू, श्रीमती शम्मी हरीश दीदी सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी विभाग जिलों के कार्यकर्ता एवं 60 चिकित्सकों टीम सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में अपनी सेवाएं दी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26