Breaking News:
राजनीति
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बनी सरकार को घेरने की रणनीति, केन-बेतवा भूमि मामले में स्थगन प्रस्ताव लाएगा विपक्ष
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले रविवार, शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के राजधानी में 74 बंगले स्थित निवास पर हुई। बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनी। वहीं केन-बेतवा लिंक परियोजना में भूमि मामले में भ्रष्टाचार और किसानों, जनजातीय परिवारों के विस्थापन और उनके अधिकारों के उल्लंघन का मामला उठाने के लिए स्थगन प्रस्ताव लाएगा।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उज्जैन के भूमि-मामले को भी जोर-शोर से उठाने की रणनीति बनी है। इसके अलावा किसानों के खाद-बीजे के मुद्दे पर नियम-139 के तहत चर्चा का प्रस्ताव भी कांग्रेस विधायक दल की ओर से विधानसभा सचिवालय को भेजा गया है।
यूसीसी पर सिर्फ चर्चा, राहुल गांधी का अभियान महत्वपूर्ण
समान नागरिक संहिता के जिस विधेयक को सदन में पास कराने के लिए सरकार ने बड़ी तैयारियां की हैं। कांग्रेस ने उस पर अपना रुख साफ नहीं किया है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी इस विषय पर गंभीरता से चर्चा नहीं हुई। कांग्रेस विधायक दल ने चर्चा के दौरान विधेयक के विभिन्न बिन्दुओं पर अपनी बात रखने की बात कही है। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का जॉब कैलेण्डर जारी करने की मांग कांगे्रेस सदन में पूरी ताकत से उठाएगी। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे भी सदन में उठाएगी। पिछले सत्रों की भांति अलग-अलग मुद्दों पर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन की रणनीति भी बैठक में बनी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26